Monday, April 13, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLakhimpurकलेक्ट्रेट व विकास भवन में मनी डॉण्भीमराव रामजी आंबेडकर जयंती

कलेक्ट्रेट व विकास भवन में मनी डॉण्भीमराव रामजी आंबेडकर जयंती

 

अवधनामा संवाददाता

लखीमपुर खीरी. जिलेभर में भारत रत्न बाबा साहब डॉण् भीमराव रामजी आंबेडकर की जयन्ती धूमधाम मनाई गई। कलेक्ट्रेट व विकास भवन में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम हुआ विकास भवन सभागार में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने अन्य अधिकारियों के संग बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन करके याद किया इस अवसर पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि विश्व के सभी देशों में भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत है। इसका श्रेय भारत के संविधान को जाता हैए जिसकी रचना बाबा साहब द्वारा की गई थी। अंग्रेजो से जब देश आजाद हुआ और संविधान का निर्माण हुआ तबसे लेकर आज तक देश में बहुत परिवर्तन हुए। संविधान में अधिकार के साथ कर्तव्य व दायित्वों का वर्णन भी है। हमें अधिकारों के प्रति सचेत रहने के साथ कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। डॉण् आंबेडकर ने कहा था शिक्षित बनो और संघर्ष करों इसलिए हमें शिक्षा पर विशेष ध्यान देना है। जब हम शिक्षित होगें तो देश प्रगति की ओर बढ़ेगा और देश की प्रगति के साथ हमारी भी तरक्की भी जुड़ी है। उन्होंने डॉ आंबेडकर के कृतित्व एवं व्यक्तित्व प्रकाश डाला सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि डॉण् आंबेडकर ने आजीवन सामाजिक सुधार के लिए कार्य किया। बाबा साहब भारतीय संविधान के जनक होने के साथ ही भारतीय गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। आज हम सभी को बाबा साहब के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए और बच्चोंए युवाओं और विद्यार्थियों को बाबा साहब के बारे में अध्ययन करना चाहिए कि किस प्रकार जीवन में कठिनाइयां होने के बावजूद उन्होंने संघर्ष करते हुए एक नया अध्याय लिखा कलेक्ट्रेट में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में डीएमए सीडीओए एडीएमए डिप्टी कलेक्टर सहित मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पाजंलि समर्पित की।डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी.कर्मचारी निष्पक्षता से संविधान के मूल मंत्र पर नियमों का पालन करते हुए अपने कार्य दायित्वों का निष्पादन करें। आगे बढ़ेए आने वाला समय शुभ हो। अच्छे कामों के जरिए जिले व अपने परिवार का गौरव बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि डॉ आंबेडकर के बताए गए रास्तों का अनुश्रवण करें सीडीओ अनिल कुमार सिंह व एडीएम संजय कुमार सिंह ने डाण् आंबेडकर के कृतित्व व व्यक्तित्व पर सारगर्भित विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular