उरई(जालौन)।उरई रोड स्थित शैक्षणिक संस्था माई होम स्कूल में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी के संकल्प को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है और इसके लिए हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करना और भारतीय जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देना है। कार्यशाला में बताया गया कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब हम अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग बढ़ाएँगे और स्थानीय उद्योगों को समर्थन देंगे।
कार्यक्रम के दौरान मंडल प्रभारी अमित निरंजन बाबू जी व पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने लोगों से आह्वान किया कि वे विदेशी वस्तुओं की बजाय भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाने से न केवल देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी बल्कि स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही आने वाली पीढ़ियों में आत्मनिर्भरता की भावना विकसित होगी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अपने आसपास के लोगों को भी स्वदेशी उत्पादों के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे और अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
कार्यशाला में हर घर स्वदेशी का संदेश देते हुए इसे एक जनांदोलन बनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता मंडल अध्यक्ष अंजू अग्रवाल महामन्त्री राजेन्द्र दुबे नगर मंत्री अभिनव गलहोत शिवसिंह कुशवाहा बृजेन्द्र कुशवाहा सभासद विक्रम तोमर अनिल अग्रवाल मनीष नगरिया विपिन पटेल बाबूराम पाल इल्यास मकरानी प्रदीप वर्मा रिजवान कुरैशी सुशील दुरबार सभासद रवि कुशवाहा अनिल वर्मा बादाम कुशवाहा कृष्ण झा शिव प्रसाद निरंजन डॉ वसीम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।