मोहाना पुलिस ने हत्या के मामले में तीन को किया गिरफ्तार

0
60

लोटन सिद्धार्थनगर। थाना मोहाना पुलिस ने एक हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मामला मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगदवा टोला निबियहवा निवासी 55 बर्षीय सैगन यादव शनिवार रात करीब 8 बजे अपने घर से शौच के लिए गांव के बाहर गए थे। आरोपियों ने पहले से घात लगाकर उन्हें जान से मारने की नीयत से सड़क पर पटक दिया। जिससे सैगन यादव को गंभीर चोटे आई।

स्वजनों ने मौके पर पहुंचकर सैगन यादव को उपचार के लिए सीएचसी बर्डपुर ले गये जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। रविवार को इलाज के दौरान सैगन की मृत्यु हो गई।गिरफ्तार आरोपियों में रामानंद उर्फ रामा प्रजापति और रमेश कुमार प्रजापति पुत्र स्वर्गीय बेचन प्रसाद तथा मनीष कुमार पुत्र रामउजागिर शामिल हैं।

सभी आरोपी निबिहवा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर के निवासी हैं।थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को तिघरा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। मृतक के भाई ऐगन यादव की शिकायत पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र, कांस्टेबल अभिषेक गुप्ता, मनीष सिंह, नितिन पाठक शामिल रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here