Friday, May 3, 2024
spot_img
Homekhushinagarमोदी सरकार की गारंटी है जिसका शिलान्यास करते हैं उसका लोकार्पण भी...

मोदी सरकार की गारंटी है जिसका शिलान्यास करते हैं उसका लोकार्पण भी : सूर्य प्रताप शाही

अवधनामा संवाददाता

कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना से किसानों को उन्नत खेती व युवाओं को मिलेगा रोजगार

कुशीनगर। किसानों की माली हालत बेहतर से बेहतर हो यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एजेंडे में हमेशा रहा है। कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना से आस पास के कई जिलों के किसानों को उन्नत खेती और युवाओं को कृषि शिक्षा तथा रोजगार का मार्ग प्रशस्त होगा। आगामी 10 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुशीनगर के मैत्रेय परियोजना की भूमि पर महात्मा बुद्ध कृषि विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे।

यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कही। वह शुक्रवार को कसया के एक होटल में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी बैठक में भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। कृषि मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार की गारंटी है कि हम जिसका शिलान्यास करते हैं उसका लोकार्पण भी करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि 10 मार्च को कृषि विश्वविद्यालय का शिलान्यास होगा, दिसंबर में भवन बनकर तैयार हो जाएगा तथा 2026 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों और युवाओं को समर्पित कृषि विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगे। श्री शाही ने भाजपा नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से कृषि विश्वविद्यालय का शिलान्यास कार्यक्रम ऐतिहासिक बनाने के की अपील करते हुए कहा कि हम सभी पूरी ताकत और क्षमता से ऐसा माहौल बनाएं कि विपक्षी हताश और निराश हो जाएं तथा अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार की गूंज पूरे देश को जाए। सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना से कुशीनगर की जनता में काफी उत्साह का माहौल है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिलान्यास कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने सभी का स्वागत एवं आभार प्रकट कर सभी मण्डल अध्यक्ष और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी लोग अभी से जुट जाएं। बैठक को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अतुल सिंह, विधायक पी एन पाठक, मनीष जायसवाल, विनय प्रकाश गोंड, सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, विवेकानंद पाण्डेय, मोहन वर्मा पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष नन्द किशोर मिश्र, लल्लन मिश्र, डॉ प्रेमचंद मिश्र, जय प्रकाश शाही, जगदम्बा सिंह, अखिलेश मिश्र, अजय तिवारी ने भी सम्बोधित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, कुशीनगर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, रामकोला नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय सहित सभी जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular