Sunday, May 12, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaमोदी व योगी सरकार समाज के हर वर्ग की चिंतक : संजीव...

मोदी व योगी सरकार समाज के हर वर्ग की चिंतक : संजीव सिंह

अवधनामा संवाददाता

मिल्कीपुर- अयोध्या। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प यात्रा लगातार जारी है। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत घाटमपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार समाज के हर वर्ग का हित सोचने वाली पार्टी है। आज मोदी की गारंटी गाड़ी देश के कोने-कोने में पहुंच रही है। यह गाड़ी युवाओं और महिला शक्ति दोनों को ही सशक्त कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार जन-जन के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है, जिसका हर पात्र व्यक्ति लाभ उठा रहा है। अन्य सरकारों में जनता अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाती थी। लेकिन भाजपा की सरकार है कि आपके द्वार अधिकारी कर्मचारी खड़े होकर आपकी समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण करा रहे हैं। तहसील व ब्लॉक के अलग-अलग 14 विभागों द्वारा संबंधित योजनाओं के स्टालों को लगाया गया और इन स्टालों पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह गए पात्र लाभार्थियों का नामांकन किया गया, तथा कल्याणकारी योजनाओं के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों को बताया गया। कार्यक्रम के दौरान ही समाजसेवी संतोष सिंह एवं जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने स्वयं सहायता समूह की ओबीसी, एससी महिलाओं को शाल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अवधेश पाठक, शनि सिंह, रामबहादुर सिंह, अशोक तिवारी, अनुराग सिंह, लक्ष्मी कांत तिवारी, अनिल प्रधान, अभिषेक सिंह, रामभवन यादव, रणविजय सिंह, काशीराम पाल, अन्सू, मोनू व आकाश सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular