Thursday, May 2, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurलंखजर गांव में बनकर तैयार हुआ मनरेगा पार्क, बना आकर्षण का केन्द्र

लंखजर गांव में बनकर तैयार हुआ मनरेगा पार्क, बना आकर्षण का केन्द्र

अवधनामा संवाददाता

सैलानियों के आवागमन से क्षेत्र का होगा विकास

ललितपुर। शासन की योजनाओं का लाभ जनपद के दूरस्थ ग्राम लखन्जर के अतिवंछित ग्रामीणों तक पहुंचाने, यहां की प्राकृतिक वन सम्पदा एवं सुंदर वातावरण तक सैलानियों की पहुंच के लिये ग्राम लखन्जर में सी.सी. रोड निर्माण एवं धसान नदी के किनारे मनरेगा पार्क की स्थापना करायी गयी। बता दें कि लखन्जर ग्राम जनपद का एक सीमावर्ती दूरस्त क्षेत्र हैं, जो मध्य प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है, जिसके कारण लोगों को लखन्जर ग्राम के सम्बन्ध में ज्यादा जानकारी नही थी, जबकि धसान नदी के किनारे वनक्षेत्र के बीच स्थित होने एवं प्राकृतिक वातावरण सुन्दर होने के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा लखन्जर को पर्यटन से जोडऩे के उद्देश्य से यहां मनरेगा पार्क की स्थापना करायी गई है। यह क्षेत्र जनपद ललितपुर के सबसे दूरस्थ वनांचल ग्राम के रूप में लखन्जर ग्राम है जो कि ग्राम पंचायत कुर्रट का एक राजस्व ग्राम है। विकास खण्ड मडावरा सें ग्राम लखन्जर की दूरी लगभग 32 कि.मी. एवं जनपद मुख्यालय सें दूरी 94 कि.मी. है। लखन्जर ग्राम सबसे दूरस्थ होने के साथ ही अति पिछडा, अति वंछित ग्रामों में आता है। लखन्जर ग्राम अभी भी मूलभूत सुवधायें जैसे सडक, बिजली इत्यादि सें वंछित है। उक्त ग्राम में सहरिया जनजाति के अलावा गौड जाति के नागरिकों की वहुतायत है। लखन्जर ग्राम धसान नदी के किनारे वन क्षेत्र में स्थापित होने के कारण प्राकृतिक सौन्दर्य सें भरपूर है। जिलास्तरीय अधिकारियों के निर्देशों के क्रम में विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ साथ ग्राम लखन्जर के ग्रामीणों के साथ मनरेगा पार्क बनाये जाने हेतु कार्य स्थल पर विस्तृत चर्चा की गयी, जिसमें ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा पार्क निर्माण हेतु उपलब्ध ग्राम सभा की भूमि के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। इसके उपरान्त मनरेगा पार्क निर्माण हेतु एक विस्तृत कार्ययोजना बनाई गयी। साथ ही धसान नदी के किनारे अन्य कार्य जैसे घाट निर्माण, कोरवाल, सुरक्षा दीवाल आदि बनाये जाने के भी कार्य लिये गये। इसके उपरान्त प्राक्कलन तैयार कराया गया, जिसका समय-समय जिला स्तरीय अधिकारियों एवं विकास खण्ड अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। साथ ही उक्त क्षेत्र को विकसित करने हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों एवं विकास खण्ड अधिकारियों द्वारा समय-समय पर कार्य स्थल पर जनचर्चा भी की गयी। ग्रामीणों द्वारा दिये गये सुक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुये एवं ग्रामीणों के सहयोग से मनरेगा पार्क निर्माण कार्य पूर्ण हो पाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular