Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeNationalहेमंत सरकार लोगों को ठगने और अपनी जेब भरने में लगी है:...

हेमंत सरकार लोगों को ठगने और अपनी जेब भरने में लगी है: कोचे मुंडा

तोरपा के भाजपा विधायक कोचे मुंडा ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के बानो प्रखंड के सुदूरवर्ती जंगल के आसपास बसे गांवों का दौरा किया और लोगों से जनसंवाद किया। ग्रामीणों ने भी विधायक के समक्ष खुलकर अपनी समस्याओं को रखा।

विधायक ने उन्हें आश्वस्त किया उनकी समस्यओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि सुदूर क्षेत्र तक हम सरलता से जनता को मूलभूत सुविधा मुहैया कराएं।, भारतीय जनता पार्टी हमेशा नीतिगत तरीके से हर वर्ग की उन्नति के लिए कार्य कर रही है, लेकिन राज्य की हेमंत सरकार राज्य के लोगों को सिर्फ ठगने और अपनी जेब भरने में लगी है।

कोचे मुंडा ने कहा कि अब इस ठगबंधन की सरकार के चंद महीने ही बचे हैं। इसलिए आप सोच समझकर विधानसभा चुनाव में वोट करें। उन्होंने कहा कि राज्य और यहां के गरीब आदिवासियों के हित में हेमंत सरकार को हटाना जरूरी है। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि वे आनेवाले विधानसभा चुनाव में राज्य की निकम्मी सरकार को हटाकर भाजपा की सरकार बनाने में भूमिका निभायें। उन्होंने कहा कि भाजपा ही राज्य का विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपानीत सरकार है। यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो डबल इंजन सरकार विकास का पूरा काम करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular