ट्राई साईकिल पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे
डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून के द्वारा अपने पिता स्वर्गीय तौफीक अहमद के पुण्यतिथि पर तौफीक मेमोरियल एजुकेशनल एण्ड वेल्फेयर ट्रस्ट के द्वारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव के 5 दिव्यांगों को 4 लाख 50 हज़ार रुपये की लागत से ट्राई साईकिल व कम्बल वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे द्वारा बिना किसी भेदभाव के पूरे विधानसभा क्षेत्र में हर जरूरतमंद की मदद की जाती है और यह कार्य जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि मेरे पिता स्वर्गीय तौफीक अहमद का पूरा जीवन संघर्षमय रहा।
वह जनता में काफी लोकप्रिय नेता रहे। वह जमीन से जुड़े हुए जमीनी नेता रहे इसलिए वह क्षेत्रीय जनता और कार्यकर्ताओं में काफी लोकप्रिय थे विधायक ने कहा कि उन्होंने कभी भी अपने जीवन में धर्म, सम्प्रदाय या जाति की राजनीति नहीं की और समाज की सेवा की। विधायक ने कहा मेरे पिता की ही दुआ आशीर्वाद से आज क्षेत्र की जनता का प्यार हमें मिल रहा है। मौके पर सूर्य प्रकाश उपाध्याय, जहीर मलिक, बहरैची प्रेमी, नौशाद मलिक, बाल कृष्ण ओझा, मतीबुल, पप्पू मलिक, फैजान अहमद, इरफान मिर्ज़ा, महेंद्र कुमार, अब्दुल हमीद, मोहम्मद अलमास, लालजी शुक्ला सहित अन्य नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





