Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeपॉपुलर की सहफसली खेती बनी कमाई का जरिया लाखों कमा रहे...

पॉपुलर की सहफसली खेती बनी कमाई का जरिया लाखों कमा रहे किसान

वायु प्रदूषण प्रदूषण रोकने के साथ हरियाली भी बरकरार

शाहजहांपुर -जनपद की तहसील पुवायां के विकासखंड सिधौली की ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर के किसानों के लिए पॉपुलर की खेती कमाई का जरिया बन चुकी है यहां लगभग 85 परसेंट किसान पॉपुलर की खेती करते हैं जो 5 वर्ष में बिक्री के लिए तैयार हो जाती है किसानों की माने तो एक एकड़ में लगभग 300 पौध पॉपुलर लगाई जाती है और यह पौध जब 5 वर्ष बाद तैयार होती है तो इसकी एक पौध की कीमत लगभग तीन हजार रुपए बनती है इस तरह यहां के किसान एक एकड़ में पॉपुलर की पौध लगाकर 5 वर्ष में पॉपुलर की पौध से 9 लाख रुपए तक कमाई करते हैं और किसानों की माने तो इस बीच तीन वर्ष तक पॉपुलर की पौध के साथ सहफसली खेती में हल्दी, गन्ना, और गेहूं की फसल भी पैदा करते हैं इस तरह से सहफसली खेती को मिलाकर पॉपुलर पौध और अन्य साधनों से किसान प्रति एकड़ 5 वर्ष में 12 से 14 लाख रुपए तक कमाई करते हैं जो भटपुरा रसूलपुर में साफ-साफ दिखाई दे रहा है इस पॉपुलर पौध की खेती के साथ-साथ गांव का पर्यावरण जलवायु परिवर्तन और हरियाली भी देखते बन रही है

मेरी ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में लगभग 85 परसेंट किसान पॉपुलर की खेती करते हैं इस खेती से जहां एक तरफ हरियाली बनी रहती है वहीं दूसरी तरफ प्रति एकड़ 10 से 12 लाख रुपया 5 वर्ष में आमदनी भी हो रही है पॉपुलर की खेती हमारे गांव के किसानों के लिए कमाई का जरिया बन गई है -सूरज गुप्ता कृषक ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर

हमारे ग्राम पंचायत के आसपास हरियाली और वातावरण आपको शुद्ध मिलेगा इसका मुख्य कारण पॉपुलर की खेती है ग्राम पंचायत के किसानों को पॉप्युलर की खेती से मोटी कमाई हो रही है और किसान खुशहाल हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular