Thursday, April 23, 2026
spot_img
HomeSliderMitchell Starc को IPL में खेलने की मिल गई हरी झंडी, DC...

Mitchell Starc को IPL में खेलने की मिल गई हरी झंडी, DC को आखिर किस मैच में मिलेगी तेज गेंदबाज की ताकत

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल स्टार्क को आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने की अनुमति दे दी है।

Mitchell Starc IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने IPL 2026 में खेलने की हरी झंडी दे दी है। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 1 मई को खेले जाने वाले दिल्ली कैपिटल्स के मैच में खेलने की उम्मीद है।

कब खेलेंगे Mitchell Starc IPL 2026 में अपना पहला मैच?

दरअसल, मिचेल स्टार्क की वापसी दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़े बूस्ट की तरह होगी। दिल्ली की टीम का सीजन अब तक मिला-जुला रहा है और 6 मैचों में तीन जीत और तीन में हार के साथ वह प्वाइंट्स टेबल के पांचवें स्थान में है। ऐसे में स्टार्क की वापसी दिल्ली की टीम के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है।

Cricket.com.au की रिपोर्ट के मुताबिक, “स्टार्क भारत में मैदान पर अपनी फिटनेस और वर्कलोड बढ़ाएंगे और 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली के मैच में 2026 सीजन का डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

कोहनी और कंधे की लगी थी चोट

जनवरी के महीने से मिचेल स्टार्क कोहनी और कंधे की चोट की वजह से मैदान से बाहर थे, लेकिन अब उनकी वापसी साफ होती नजर आ रही है। एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने के बाद मिचेल बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए कुछ मैच जरूर खेले, लेकिन पूरी फिटनेस हासिल करने में वक्त लगा।

बता दें कि स्टार्क पिछले सीजन दिल्ली के सबसे बड़े तेज गेंदबाज थे। उन्होंने 11 मैचों में 14 विकेट लिए थे। अब उनकी 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के मैच से IPL 2026 में डेब्यू करने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पहले भारत में आकर अपना वर्कलोड बढ़ाएंगे और फिर मैच खेलेंगे। हाल की चोटों को देखते हुए टीम मैनेजमेंट उनकी वापसी को लेकर सावधानी बरतेगा। इस बीच दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी IPL में लौट रहे हैं। पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे और जोश हेजलवुड पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए वापसी कर चुके हैं।

अब सबकी नजरें स्टार्क पर है कि क्या वो 1 मई को आरआर के खिलाफ मैच खेलते हुए दिल्ली को मजबूती देते हुए नजर आएंगे या नहीं?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular