Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurमिशन शक्ति के फेज 4 की कार्यशाला फैक्ट्री एरिया में

मिशन शक्ति के फेज 4 की कार्यशाला फैक्ट्री एरिया में

अवधनामा संवाददाता हिफजुर्रहमान

सुमेरपुर हमीरपुर। मिशन शक्ति अभियान फेज-4 के क्रम में कस्बे की फैक्ट्री एरिया में कार्यशाला का आयोजन कर महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति अभियान फेज-4 के क्रम में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना ने टीम सहित सुमेरपुर फैक्ट्री एरिया में कार्यशाला का आयोजन कर महिलाओं/ बालिकाओं को शासन द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाओं की जानकारी दी गयी। महिला थाना प्रभारी संगीता यादव ने वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बर के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित थाना, एण्टी रोमियों टीम या उक्त नम्बरों पर बेझिझक कॉल करें। आपकी वार्ता को सार्वजनिक भी नहीं किया जाएगा। महिलाओ एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाते हुये कहा गया कि सभी थानो में महिलाओ की सुरक्षा व सहायता हेतु महिला हैल्पडेस्क बनाया गया है, जहां पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनकर समय से उनका निस्तारण कराया जायेगा। हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने तथा महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने के लिये प्रेरित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular