Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeNationalप्रादेशिक सेना के लापता जवान का शव अनंतनाग के जंगलों से बरामद

प्रादेशिक सेना के लापता जवान का शव अनंतनाग के जंगलों से बरामद

अनंतनाग जिले के कोकरनाग के वन क्षेत्र से मंगलवार शाम को लापता हुए प्रादेशिक सेना के एक जवान का शव बरामद कर लिया गया है। सैनिक की मौत के कारणों और उसके लापता होने के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रादेशिक सेना के दो जवानों का आतंकियों ने अनंतनाग के कोकरनाग इलाके के शांगस से अपहरण कर लिया था। एक जवान आतंकियों को चकमा देकर सुरक्षित बच गया था। सेना की चिनार कोर के मुताबिक खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर मंगलवार को कोकरनाग के कज़वान जंगल में एक संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था। प्रादेशिक सेना के एक जवान के लापता होने की सूचना मिलने के बाद रात भर अभियान जारी रहा। इस दौरान उसका शव बरामद किया गया है। उसकी पहचान मुकधमपोरा नौगाम अनंतनाग निवासी हिलाल अहमद भट के रूप में हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular