Thursday, March 6, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiरजबहा में मिला गायब विवाहिता का शव, पति पर दहेज हत्या की...

रजबहा में मिला गायब विवाहिता का शव, पति पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

अवधनामा संवाददाता

कोठी बाराबंकी। थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव स्थित नवाबगंज रजबहा में एक अज्ञात महिला का शव शुक्रवार सुबह पानी में उतरता देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त गुरुवार देर रात से लापता महिला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार कोठी क्षेत्र के बसंतपुर गांव से निकली नवाबगंज रजबहा झाड़ियों में फंसा एक अज्ञात महिला का शव पानी में शुक्रवार सुबह उतरता ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस्मानपुर से गुरुवार देर रात लापता महिला के पति को सूचना दी। मृतका पति राहुल जायसवाल ने उस्मानपुर निवासिनी पत्नी सुमन जायसवाल (35)  के रूप में शव की पहचान किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मसौली थाना क्षेत्र के सुरसंडा निवासी मृतका के पिता राम तीरथ जयसवाल का कहना है कि उसकी पुत्री का विवाह 20 जनवरी 2017 को हुआ था।  शादी के उपरांत ही आरोपी दमाद के द्वारा दहेज में एक लाख रूपये की मांग की जा रही थी। उसने पुत्री की मौत के घाट उतार दिया। मौत की सूचना पवन कुमार द्वारा दी गई। मृतका की 2 जुड़वा पुत्र वंश, अंश व 4 वर्षीय पुत्री अनामिका है। इस संबंध में इंस्पेक्टर संजीत कुमार सोनकर का कहना है कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर दहेज हत्या संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular