HomeMarqueeबदमाशों ने गल्ला व्यापारी पर फायरिंग की, बाल-बाल बचे

बदमाशों ने गल्ला व्यापारी पर फायरिंग की, बाल-बाल बचे

सिकरारा थाना क्षेत्र के बिसांवा गांव के बरिया की पाही (मदीकबाग) के पास गुरुवार की रात अज्ञात बदमाशों ने एक गल्ला व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें व्यापारी बच गया। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए। पीड़ित से तहरीर लेकर जांच की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को यह बताया कि क्षेत्र में रहने वाले कुंवरचन्द गल्ला का व्यापार करते हैं। गुरुवार रात साढ़े दस बजे उसके दुकान पर पिकप वाहन से गल्ला उतर रहा था। वाहन के पास वो बैठा था, तभी मोटर साइकिल सवार मुंह बांधे बदमाश पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग कर बदमाश शेरवा की तरफ भाग गए। व्यवसायी की मानें तो चार राउंड फायरिंग हुई थी, जिसमें वो बाल-बाल बच गये। दो छर्रा वाहन पर और मौके से दो खोखा बरामद किया। पीड़ित से मिली तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular