Friday, April 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeगुरमुरा में महापर्व छठ पूजा व्रतियों से राज्यमंत्री ने लिया आर्शीवाद

गुरमुरा में महापर्व छठ पूजा व्रतियों से राज्यमंत्री ने लिया आर्शीवाद

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/डाला। विकास खण्ड चोपन अंतर्गत ग्राम पंचायत के टोला गुरमुरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा सेवा समिति के सौजन्य से महापर्व छठ पूजा के लिए सुदृढ़ व्यवस्था किया गया हैं। वही राज्यमंत्री ने छठ घाट गुरमुरा पहुंच कर छठ घाट स्थल का जायजा लिया और फल वितरण किया गया।
छठ पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि हर साल महापर्व छठपूजा के मौके पर छठव्रतियों के बीच फल व अन्य पूजा सामग्री का वितरण के साथ यहाँ समिति के सभी कार्यकर्ता व्यवस्था को लेकर लगे रहते हैं । उन्होंने कहा कि छठ पूजा को लेकर पूरे गुरमुरा एवं आसपास के क्षेत्र जैसे रानीताली, जवारीडाड़, पतगड़ी, पटीहवा, मलोघाट व आसपास के लोग बड़े ही हर्ष के साथ छठवर्ती गुरमुरा छठ घाट आते हैं और हर वर्ष छठ पूजा करने वालों की संख्या बढ़ रही हैं।
वही समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोड़ इसबार गुरमुरा छठ घाट पहुंच कर छठ घाट का जायजा लेते हुए छठ पूजा कर रही व्रतियों के सुपले में फल देते हुए आर्शीवाद लिया।
राज्यमंत्री ने कहाकि छठ पूजा की महत्ता से हम सब वाकिफ है आज यह पर्व पूरे विश्व में पहुंच गया है और यह महापर्व छठव्रती पुत्र के लिए करती हैं और यह व्रत सबसे कठिन व्रत माना जाता हैं। वही राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने छठ घाट को और वृहद बिस्तार करने की बात कही।
वही छठ पूजा व्रतियों ने डूबते हुए भगवान सूर्यदेव का अर्घ्य लिया और अपनी पूजा शुरू किया।
सुरक्षा के दृष्टिगत चोपन थाना के एसआई त्रिभुवन रॉय अपने सहयोगियों के साथ डटे नजर आए।
मौके पर परमहंस पटेल, राजाराम गोड़, मिठाईलाल गोड़, सोनू जयसवाल, उज्ज्वल पटेल, रामधनी गोड़, विजय यादव, गुड्डू गोड़, छविनाथ एवं समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular