इस क्षेत्र में पर्यटन का विकास करके लोगो को दिया जायेगा रोजगार : मंत्री
सिद्धार्थनगर। जेल रोड स्थित बीएसए ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में 1000 सीट की क्षमता के आडिटोरिम हाल का शिलान्यास मंत्री आवासन एवं शहरी कार्य, बिजली मंत्रालय, भारत सरकार मनोहर लाल द्वारा किया गया। इस दौरान सांसद जगदम्बिका पाल, सदस्य विधान परिषद, डॉ धर्मेन्द्र सिंह, विधायक विनय वर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गोविन्द माधव भी मौजूद रहे।
मंत्री आवासन एवं शहरी कार्य, बिजली मंत्रालय, भारत सरकार मनोहर लाल को सांसद जगदम्बिका पाल द्वारा बुके एवं स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया गया।
मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस भीषण गर्मी में आप सभी लोग आये है मै आप सभी का अभिन्नदन करता हूॅ। मेरा स्वास्थ्य ठीक न होने पर पर भी सांसद जी के आग्रह पर यहां आया हूॅ। मुझे सांसद जी ने कपिलवस्तु स्तूप एवं कपिलवस्तु म्यूजियम भी दिखाया। गौतम बुद्ध के पिता की राजधानी के अवशेष आज भी वहां पर है। गौतम बुद्ध ने जीवन के 29 वर्ष यही पर व्यतीत किया। बौद्ध धर्म को मानने वाले बहुत से लाग है। इस क्षेत्र में पर्यटन का विकास करके लोगो को रोजगार दिया जायेगा। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश हरियाणा की धरती पर दिया था। श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि दुष्ट से युद्ध करके शान्ति लाना चाहिए।
हमारी धरती युद्ध को प्राथ्रमिकता नही देती है। लेकिन युद्ध करके स्थायी शान्ति लाना चाहिए। आज 1000 सीट की क्षमता के इस हाल का शिलान्यास किया गया है इसके लिए आप सभी को बधाई देता हूॅ। जनपद सिद्धार्थनगर आकांक्षी जनपद है। आकांक्षी जिलों में सरकार द्वारा विशेष योजनाएं चलाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्य किया जाता है। यहां पर विकास का कार्य हो रहा है। भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा पात्रों को आवास दिया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओ के लिए रू0 5 लाख तक आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जा रही है। निःशुल्क खाद्यान्न वितरण, महिलाओ के लिए उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस कलनेक्शन, रोजगार हेतु मुद्रा योजनान्तर्गत ऋण की सुविधा दी जा रही है। मंत्री मनोहर लाल ने जिला प्रशासन का भी आभार प्रकट किया।
सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा मंत्री मनोहर लाल जी का स्वागत करते हुए कहा कि मंत्री जी ने मेरे आग्रह को स्वीकार किया। आज का दिन महत्वपूर्ण है। यह गौतम बुद्ध की धरती है। हमने दुनिया को बुद्ध दिया। गौतम बुद्ध ने शान्ति, अंहिसा और करूणा का सन्देश दिया। काला नमक चावल आज दुनिया के बाजारों में बिक रहा है। आज मंत्री जी द्वारा 1000 सीट की क्षमता के ऑडिटोरिम हाल का शिलान्यास किया गया है।
विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने मंत्री मनोहर लाल जी एवं अन्य सभी का स्वागत करते हुए कहा कि 1000 सीट की क्ष्मता का यह हाल बन जाने से जनपद को एक पहचान मिलेगी। सदस्य विधान, उप्र डा0 धर्मेन्द्र सिंह ने मंत्री जी का इस शिलान्यास कार्यक्रम में स्वागत करते हुए कहा कि माधव प्रसाद त्रिपाठी की इस भूमि पर मंत्री जी का अभिनन्दन करता हॅू।
इस अवसर पर मंत्री आवासन एवं शहरी कार्य, बिजली मंत्रालय, भारत सरकार मनोहर लाल द्वारा सिद्धार्थ पॉलीटेक्निक स्कूल के 5 बच्चों को स्मार्ट फोन/टेबलेट दिया गया। इस ऑडिटोरियम हाल के लिए सीएसआर मद से ऊर्जा विभाग के पी.एफ.सी., आर.ए.सी. एवं एन.टी.पी.सी. के सहयोग से 1000 सीट की क्षमता के हाल का निर्माण कराया जायेगा।
जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री दीपक मौर्य द्वारा मंत्री मनोहर लाल, सांसद तथा अन्य जनप्रतिनिधिगणों का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राम कुमार कुॅवर, नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, लालजी त्रिपाठी, जिला प्रभारी भाजपा हरिचरण कुशवाहा, शिवनाथ चौधरी, जिला महामंत्री विपिन सिंह, जिला मंत्री अजय उपाध्याय, फतेबहादुर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा निशांत पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।