Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeItawaडॉ.कृष्ण अवतार वाजपेई को हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग ने दिया संस्कृत महा...

डॉ.कृष्ण अवतार वाजपेई को हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग ने दिया संस्कृत महा महोपाध्याय सम्मान

इटावा। हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग द्वारा डॉ. प्रभात शास्त्री जी की 107 वीं जयंती पर हुए अलंकरण समारोह में जनपद इटावा-औरैया के संस्कृत के विद्वान और लेखक डॉ.कृष्ण अवतार वाजपेई को “संस्कृत महामहोपाध्याय” सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी हिन्दू विश्व विद्यालय वाराणसी के ज्योतिष विभाग के अध्यक्ष डॉ.गिरिजा शंकर शास्त्री एवं विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रयाग के पूर्व न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने उन्हें यह सम्मान संस्था के संग्रहालय भवन में प्रदान किया।उल्लेखनीय है कि डॉ.कृष्ण अवतार वाजपेई जनता महाविद्यालय अजीतमल में संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष रह चुके हैं,और अपने सेवाकाल तथा अवकाश के बाद भी उन्होंने सतत रूप से सक्रिय रहकर धर्म, संस्कृति,साहित्य,शिक्षा,कर्मकांड आदि से जुड़े विषयों पर अनेक पुस्तकें लिखी है, इनमें शैक्षिक विषय से जुड़ी उनकी पुस्तकें हाई स्कूल,इंटरमीडिएट के कोर्स में भी पढ़ाई गई हैं।

उन्होंने इटावा जिले में हुए विभिन्न साहित्यिक,सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों में कई बार व्याख्यान दिए हैं तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया है।डॉ.वाजपेई द्वारा लिखी दो दर्जन से ज्यादा पुस्तकें शहर के नए बस स्टैंड के पास स्थित ममता प्रेस में छपी हैं तथा अनेक पुस्तकें आगरा के प्रकाशनों द्वारा छापी गई हैं।ये पुस्तकें ममता प्रेस भवन पर वहां कार्यरत राजेश कुमार वाजपेई द्वारा सुधी पाठकों को पिछले काफी लंबे समय से नि:शुल्क वितरित की जा रही हैं।इस समारोह में डॉ.वाजपेई के अलावा तिरुपति(आंध्र प्रदेश)के आचार्य पं. कम्भम्पाट सांब शिवमूर्ति तथा दमोह( मध्य प्रदेश)के डॉ.सूर्यनारायण गौतम को भी यही सम्मान दिया गया है।हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग के प्रधान मंत्री कुंतक मिश्र ने सभी का आभार जताया।

डॉ.कृष्ण अवतार वाजपेई जी को संस्कृत महा महोपाध्याय सम्मान मिलने पर इटावा के उनके स्नेहीजनों में डॉ. विद्याकांत तिवारी,सुरेन्द्र कुमार मित्तल, राजेश वाजपेई,राज किशोर वाजपेई, आचार्य ऋषि नन्दन मिश्रा,राकेश चंद्र पाठक,राजेंद्र कुमार दीक्षित,आचार्य महेश चंद्र तिवारी,ई.ओ.विनय कुमार मणि त्रिपाठी,अवधेश कुमार तिवारी,डा.ए पी शर्मा,नारायण किशोर वाजपेई,आर पी पांडे,प्रदीप अग्रवाल,गोविंद वाजपेई, सुरेश चंद्र दुबे,ब्रजानन्द शर्मा,अनंत अग्रवाल,हरि प्रकाश शुक्ला,संजीव अग्रवाल(सी ए),बंटी वाजपेई,राम मनोहर दीक्षित,राम कुमार दुबे,सुधीर मिश्र,देवेश शास्त्री,अजय दुबे,सभासद शरद वाजपेई ओ पी भदौरिया एडवोकेट आदि ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular