Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurप्रभारी मंत्री ने परखी हमीरपुर की विकास योजनाएं, खाद की कालाबाजारी रोकने...

प्रभारी मंत्री ने परखी हमीरपुर की विकास योजनाएं, खाद की कालाबाजारी रोकने के कड़े निर्देश

हमीरपुर। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में शुक्रवार को प्रदेश के जलशक्ति राज्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट लहजे में कहा कि खाद वितरण में किसी भी प्रकार की दलाली या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक किसान को उसकी जरूरत के मुताबिक उर्वरक उपलब्ध कराया जाए और केंद्रों पर पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित हो।

​समीक्षा के दौरान मंत्री ने जनपद में अन्ना पशुओं की समस्या, सड़कों की गड्ढामुक्ति और बिजली आपूर्ति जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली दी जाए और बंद पड़ी पानी की टंकियों को मरम्मत कर पुनः संचालित किया जाए। स्वास्थ्य व्यवस्था पर जोर देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि सरकारी डॉक्टर बाहर की दवा कतई न लिखें और जिला अस्पताल में ही मरीजों की सभी जांचें मुफ्त सुनिश्चित की जाएं।

​गौशालाओं की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि सड़कों पर कोई भी छुट्टा गौवंश नहीं दिखना चाहिए। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए ताकि जनता को बार-बार परेशान न होना पड़े। बैठक में एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर, विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष शकुन्तला निषाद, जिलाधिकारी घनश्याम मीना, एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा, सीडीओ अरूण कुमार सिंह समेत तमाम जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular