Sunday, March 15, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurबिरधा में माइक्रो डोनेशन अभियान चलाया गया

बिरधा में माइक्रो डोनेशन अभियान चलाया गया

ललितपुर। भाजपा के निर्देशन में उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे माइक्रो डोनेशन अभियान के जिला प्रभारी ओमबिहारी भार्गव नेतृत्व में बिरधा मंडल प्रभारी हरेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला ने मंडल प्रवास पर माइक्रो डोनेशन आभियान का शुभारंभ किया एवं डोर टू डोर जाकर लोगों से वार्ताकर कहा। आमजन से कहा कि इस आभियान में नमो ऐप के माध्यम से आप 5 रुपया, 50 रुपया, 100 रुपया, 500 रुपया, 1000 रुपया तक सूक्ष्म सहयोग कर सकेंगे। इसकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। 30 अप्रैल तक चलने वाली अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश भर में लोगों को भाजपा से जुड़ेंगे। हर जिले में जिला स्तर पर मंडल स्तर पर एक टीम बनाई गई है। सब लोग सहयोगी बनें जिसमें मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में लोगों को जानकारी दी गई। मंडल प्रभारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीड की हड्डी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता है। हम सब मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और जैसे कि सदस्यता अभियान में भी युवा मोर्चा अब्बल रहा था उसी प्रकार माइक्रो डोनेशन अभियान में भी अपनी भूमिका अग्रणी रहे ऐसी कार्यकर्ताओं से आशा करते हैं। साथ ही उपस्थित मंडल के महामंत्री शिवम तिवारी, अजीत राजा आर.एन.चौबे, शिवांश राजा, श्रीपाल लोधी आदि समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular