इटावा। विकासखंड ताखा के प्राथमिक विद्यालय कायमपुरा में वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ एसआरजी रामजनम सिंह व मीनाक्षी पांडे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।बच्चों ने नारी शक्ति,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किये।प्रधानाध्यापक सोनी राजावत के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 5 पास करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें नाम आंखों से विदाई दी गई।
एसआरजी रामजनम सिंह व मीनाक्षी पांडे ने बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक नामांकन शासकीय विद्यालय में कराने के लिए अपील की।एआरपी अश्वनी कुमार, प्रियंका गुप्ता व पूर्व एआरपी वीरेंद्र सिंह ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा व शासन द्वारा किए जा रहे शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन कार्यक्रम की जानकारी अभिभावकों को दी। शिक्षक संकुल राधाकृष्ण ने मंच संचालन किया।प्रधानाध्यापक सोनी राजावत ने छात्र- छात्राओं को निशुल्क आईडी कार्ड वितरित किए तथा आंगनवाड़ी के बच्चों को निःशुल्क किट वितरित की तथा अंत में सभी अभिभावकों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।





