Thursday, April 9, 2026
spot_img
HomeItawaवार्षिकोत्सव में मेधावियों को किया गया सम्मानित

वार्षिकोत्सव में मेधावियों को किया गया सम्मानित

इटावा। विकासखंड ताखा के कंपोजिट विद्यालय बकौली में वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।मेधावियों को सम्मानित किया गया।विद्यालय को गुब्बारों झंडियों आदि से सजाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।बच्चों ने नारी शक्ति,बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ,इस देश की धरती सोना उगले ,राम आयेंगे,दहेज प्रथा,जिस भजन में राम का नाम न हो जैसे कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए।प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह राठौर के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कक्षाओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावियों को पुरुकृत किया गया।

कक्षा 8 पास करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें नम आंखों से विदा किया गया गया।उड़ान तो भरनी ही है, पर जमीन से जुड़े रहना।अपनी जड़ों को न भूलना।अलविदा नहीं,बस मिलने की एक नई शुरुआत है कहते हुए प्रधानाध्यापक के आंसू छलकने लगे।कार्यक्रम में पधारे सभी अभिभावकों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।कार्यक्रम का संचालन गीता दोहरे एवं प्रदीप पाल के द्वारा किया गया।दिनेश चौधरी एवं प्रदीप चौहान के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।इस मौके पर सीमा,माधुरी,नीरज,महेंद्र शाक्य,पूरन सिंह समेत कई अभिभावक एवं एसएमसी सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular