HomeUttar PradeshAzamgarhप्राइमरी पाठशाला के मेधावी छात्रों को किया गया पुरस्कृत

प्राइमरी पाठशाला के मेधावी छात्रों को किया गया पुरस्कृत

अवधनामा संवाददाता

मार्टिनगंज आजमगढ़। विकासखंड मार्टिनगंज के अंतर्गत कादनपुर गांव में आज प्राइमरी पाठशाला के प्रांगण में दानवीर सेवा समिति द्वारा हाई स्कूल में पास हुए छात्र और छात्राओं को पुरस्कृत किया गया दानवीर सेवा समिति द्वारा शशिकांत पुत्र स्वर्गीय चंद्रशेखर को प्रथम पुरस्कार के रुप में साइकिल सत्यम यादव पुत्र संजय यादव को द्वितीय पुरस्कार के रूप में कूलर महिमा यादव पुत्री सुरेश यादव को तृतीय पुरस्कार के रुप में स्टील का डिनर सेट दिया गया इस अवसर इस अवसर पर दानवीर सेवा समिति के अध्यक्ष गुड्डू ने बताया कि दानवीर सेवा समिति द्वारा पूरे वर्ष भर अनेकों कार्यक्रम जनहित के चलाए जाते हैं इसी क्रम में पहली बार क्षेत्र में हाई स्कूल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रोत्साहन बढ़ाने हेतु यह कार्यक्रम रखा गया था और आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रम के द्वारा बच्चों को उत्साहित किया जाएगा इस अवसर पर आध्या प्रसाद रामदुलार यादव गुड्डू यादव धर्मेंद्र गणेश गुप्ता उदय यादव संदीप पासवान प्रिंस गुप्ता महेंद्र देवेंद्र राकेश पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular