Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeभोजपुरी को 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर डीएम...

भोजपुरी को 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन

 

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। भोजपुरी मंच ने संविधान के 8वीं अनुसूची में भोजपुरी को शामिल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगो का ज्ञापन कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी को सौंपा। भोजपुरी मंच ने अपना ज्ञापन का प्रारूप भोजपुरी भाषा में ही लिखकर सौंपा।
मंच के अध्यक्ष शम्भू राय के नेतृत्व में सौपे गये ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग किया कि उत्तर प्रदेश के 18 जनपदों में भोजपुरी प्रमुख रूप से बोली जाती हैं तथा बिहार व उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में भोजपुरी भाषा बोली जाती हैं। लगभग 7 करोड़ लोग केवल उत्तर प्रदेश में तथा लगभग 20 करोड़ लोग पूरे देश में भोजपुरी भाषा बोलते हैं। बिहार सरकार ने भोजपुरी को 8 वीं अनुसूची में शामिल करने के अनुशंसा भारत सरकार को भेजा हैं। भोजपुरी भाषा की लोकप्रियता को देखते हुए मंच ने मुख्यमंत्री ने मांग किया की भोजपुरी को 8 वीं अनुसूची में शामिल कराने का प्रयास करें। ताकि भोजपुरी के सम्मान बढ़े, व्यापार व रोजगार के अवसर पर मिलें। भोजपुरी के अश्लील व फुहड़ गीतो पर रोक लगाने का मांग किया।
इस अवसर पर अकबर अंसारी जिलाध्यक्ष प्रधान संघ, मारकण्डेय शाही, कृष्ण कुमार राय,  गुड्डु शाही, गृजेश जायसवाल, सत्येन्द्र शुक्ल, मुकेश श्रीवास्तव, विनोद यादव, अभिषेक राय, दीपू राय, अवध ठकुराई आदि उपस्थित रहें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular