Thursday, September 4, 2025
spot_img
HomeMarqueeअन्नू गुप्ता के नेतृत्व में सदर विधायक सरिता भदौरिया के साथ दिया...

अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में सदर विधायक सरिता भदौरिया के साथ दिया ज्ञापन

इटावा। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने कचहरी परिसर में सपा द्वारा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के अपमान के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।धरना प्रदर्शन में ‘बाबा साहेब का किया अपमान, समाजवादी पार्टी का घिनौना काम बाबा साहेब का अपमान बंद करो बंद करो’जिसने दिया देश का संविधान,सपा कर रही उसका अपमान’गुस्से में है सारा देश,माफी मांगो तुम अखिलेश’के नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया।सदर विधायक सरिता भदौरिया ने अपने सम्बोधन कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान करती रही है और दलित उत्पीड़न का भी सपा का पुराना इतिहास रहा है।बाबा साहब का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि बाबा साहब के चेहरे के साथ अपना चेहरा जोड़ने वाले अखिलेश यादव दलित समाज का सम्मान नहीं सिर्फ वोट बैंक देख रहें है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव का अपनी तस्वीर को डॉक्टर अंबेडकर के बराबर लगाना न सिर्फ अहंकार है बल्कि दलित समाज की भावनाओं के साथ किया गया एक निंदनीय खिलवाड़ है।क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने कहा कि दलित समाज जानता है कि अखिलेश को सिर्फ दो चीजों की चिंता है मुस्लिम वोट बैंक और अपने परिवार की विरासत।धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद रघुराज शाक्य,प्रेमदास कठेरिया,पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत,डॉ रमाकांत शर्मा,गोपाल मोहन शर्मा,जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी,प्रशांत राव चौबे,ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत,जिला उपाध्यक्ष विवेक भदौरिया,हरनाथ कुशवाह, रामशरण गुप्ता,कृष्ण मुरारी गुप्ता,युवा मोर्चा अध्यक्ष संजू चौधरी,सार्थक सक्सेना,मृतियुंजय चौधरी,विरला शाक्य, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष उदयवीर दोहरे, विकास भदौरिया,जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य,बासु चौधरी,मोनू चौहान, सतेंद्र राजपूत सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular