Friday, May 16, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhजिला पंचायत की बैठक में सदस्यो ने उठाई क्षेत्र विकास की समस्या

जिला पंचायत की बैठक में सदस्यो ने उठाई क्षेत्र विकास की समस्या

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ। मा० अध्यक्ष महोदय, जिला पंचायत, आजमगढ़ की अनुमति से दिनांक 04.02.2023 को जिला पंचायत के सभागार में बैठक आहूत की गयी, जिसमें जिला पंचायत, आजमगढ़ के मा० . समस्त सदस्यगणों ध् मा० जनप्रतिनिधियों तथा मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़ एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मा० जनप्रतिनिधियों द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों से उनके विभागों द्वारा संचालित योजनाओं जैसे स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग इत्यादि विभागों की समस्याओं पर सदन में विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। पन्द्रहवां वित्त आयोग एवं पंचम राज्य वित्त आयोग योजना वर्ष 2022-23 की अनुपूरक कार्य योजना एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 की कार्ययोजना सदन द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित की गयी। जिला पंचायत आजमगढ़ का अनुपूरक मूल बजट वर्ष 2022-23 रूपया 69.35 करोड एवं मूल बजट वित्तीय वर्ष 2023-24 का रुपया 76.61 करोड़ का सदन द्वारा विस्तृत चर्चा के उपरान्त सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। कर अनुभाग से सम्बन्धित प्रस्तावित एजेण्डा बिन्दु को सदन द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। बैठक के अन्त में मा० अध्यक्ष महोदय द्वारा समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक समाप्ति की घोषणा की गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular