Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeItawaउ.प्र.राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्याएं

उ.प्र.राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्याएं

इटावा। उ0प्र0राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना एवं नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5.0 के तहत प्रेरक महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान 11 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।सदस्य द्वारा मौके पर 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया एवं उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शेष प्रकरणों का 15 दिन के अंदर निस्तरण किया जाए।सदस्य ने महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं/शिकायतों से रुबरू होते हुए कहा कि समस्याओं से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित न्याय देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।

इसके लिए सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके हक के प्रति सजग किया जा सके और उन्हें सशक्त बनाया जा सके।उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों का भी दायित्व बनता है कि वे महिलाओं एवं बालिकाओं की छोटी-बड़ी शिकायतों को गम्भीरता से लें और त्वरित कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाना सुनिश्चित करें,जिससे समस्याओं से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को न्याय के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े और उनका मान-सम्मान प्रत्येक दशा में कायम रहे।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी बहन-बेटियों के मान सम्मान को बनाये रखने के लिए उनकी सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबर का संचालन कर रही है।

उन्होंने दिव्यांगजन द्वारा कैंप लगाने के निर्देश दिए,जिस पर दिव्यांगजन अधिकारी द्वारा बताया गया कि समस्त विकास खण्डों में कैंप लगाए जा रहे हैं एवं पात्रों को लाभ दिया जा रहा है साथ ही सदस्य ने कहा कि शादी अनुदान में दिव्यांग को आच्छादित किया जाए। उन्होंने कहा जनसुनवाई की बैठक के दौरान अधिकारी अपने पिछले कार्यों के बारे में अवश्य बताएं एवं लिखित में लेकर आए।उक्त अवसर पर उप जिलाधिकारी न्यायक चकरनगर, सी0ओ0जसवन्तनगर आयूषी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी,जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रदीप तिवारी,समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं पीड़ित महिलाएं आदि उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular