Thursday, July 24, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaस्कूलों में मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

स्कूलों में मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जनपद में अधिक से अधिक लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए चलाए जा रहे अद्भुत अयोध्या मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के अन्तर्गत जनपद के शैक्षणिक संस्थानों में वृहद स्तर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों यथा-नुक्कड़ नाटक, स्लोगन पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जा रहा है।
मतदाताओं को लोकतंत्र के पर्व अर्थात मतदान दिवस (20 मई व 25 मई 2024) के अवसर पर अपने अपने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने अमूल्य मताधिकार का प्रयोग कर देश एवम् लोकतंत्र के प्रति अपने सर्वोपरि कर्तव्य का पालन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। राजकीय बालिका इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अयोध्या में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम के छात्रों के मध्य मतदाता जागरूकता से संबंधित एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत छात्र एवं छात्राओं को मतदान के महत्व एवं युवाओं की मतदान द्वारा राष्ट्र निर्माण में भूमिका विषय पर प्रकाश डाला गया। जनपद के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में बृहद स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी नितीश कुमार व मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज सहित जिला प्रशासन ने जनपद अयोध्या के मतदाताओं से आवाहन किया है कि 54-फैजाबाद लोकसभा हेतु आगामी 20 मई 2024 व 55-अम्बेडकरनगर लोकसभा हेतु 25 मई 2024 को आयोजित होने वाले चुनाव के पर्व को शांतिपूर्ण व अधिक से अधिक मतदान कर भव्य बनायें तथा देश का गौरव बढ़ाये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular