Friday, February 20, 2026
spot_img
HomeMarquee22 फरवरी को राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में मेगा विधिक सहायता शिविर,...

22 फरवरी को राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में मेगा विधिक सहायता शिविर, एक ही स्थान पर मिलेगा न्याय व योजनाओं का लाभ

उरई (जालौन)।जनपद में 22 फरवरी 2026 को राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई परिसर में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष शिविर में आम जनता को त्वरित न्यायिक सहायता के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।

मेगा शिविर की तैयारियों का जायजा लेने के लिए माननीय जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार व अपर जिला जज प्रथम सतीश द्विवेदी व आदि अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शाम्भवी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन तक सुलभ एवं प्रभावी न्यायिक सहायता पहुंचाना है। शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बैंकिंग सहित विभिन्न विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाकर पात्र व्यक्तियों को योजनाओं की जानकारी, ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण एवं लाभ वितरण की सुविधा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में किया जा रहा है।

पूर्व में डीएलएसए द्वारा मुख्य रूप से विधिक साक्षरता कार्यक्रम संचालित किए जाते थे, लेकिन इस बार प्रथम बार “डिलीवरी मोड” में आगे बढ़ते हुए पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित करने की पहल की जा रही है।

अधिकारियों ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं। साथ ही यह भी आश्वस्त किया गया कि यदि किसी पात्र लाभार्थी को किसी कारणवश उसी दिन लाभ प्राप्त नहीं हो पाता है तो उसका निरंतर फॉलोअप कर योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

यह मेगा शिविर न्याय को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को त्वरित सहायता और सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ एक ही मंच पर उपलब्ध हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular