सांसद ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने हेतु डीएम को दिया निर्देश
सिद्धार्थनगर। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा आयोजित जिला विकास समन्वय निगरानी समिति (दिशा) की बैठक बुधवार को लोहिया कलाभवन में सांसद जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता एवं विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, विधायक डुमरियागंज श्रीमती सैय्यदा खातून, सदस्य विधान परिषद ध्रुव कुमार त्रिपाठी, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में बैठक हुई।
सर्वप्रथम जनप्रतिनिधियों को जिलाधिकारी एवं सीडीओ द्वारा अंगवस्त्र, बुके एवं पौधा देकर स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद जगदम्बिका पाल ने अधिकारियों का परिचय प्राप्त करते हुए पिछली बैठक के कार्यवाही समीक्षा की। सांसद ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के लिए जिलाधिकारी को निर्देश दिया। विद्युत विभाग द्वारा नये मजरों/टोलो में विद्युतीकरण कराने हेतु प्रस्ताव बनाकर भेजे। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत द्वारा बताया गया कि सर्वे कराया जा रहा है उसके पश्चात प्रस्ताव भेजा जायेगा।
सभी विधानसभा क्षेंत्रों में जर्जर तारों को बदलने एवं ट्रान्सफार्मर का उच्चीकरण करने हेतु स्वीकृति प्रदान हो गया है। सांसद डुमरियागंज ने निर्देश दिया कि जो भी सड़क/ अन्य परियोजना स्वीकृत होती है उसका शिलान्यास/उद्घाटन जनप्रतिनिधि से कराये। जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत पाइप डालने के लिए खोदी गयी सड़क को ठीक कराने का निर्देश दिया। जनपद में 33/11 केवी के विद्युत सबस्टेशन बनाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद में जिन परियोजनाओं का कार्य चल रहा है उनको निर्धारित समय सीमा के अन्दर व गुणवत्तायुक्त पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा सभी जनप्रतिनिधिगण का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस बैठक में प्र0 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रमोद कुमार, डीडीओ राजमणि वर्मा, पी.डी. अनिल कुमार, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत अजय कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, अधिअभि लोनिवि, विद्युत वितरण खण्ड सिद्धार्थनगर तथा जनप्रतिनिधिगण, निगरानी समिति के सदस्यगण एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।





