Sunday, May 5, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaकेंद्रीय शक्ति वाहिनी एवं महिला शक्ति वाहिनी की हुई बैठक

केंद्रीय शक्ति वाहिनी एवं महिला शक्ति वाहिनी की हुई बैठक

अवधनामा संवाददाता

शक्ति वाहिनी के कार्यकर्ता प्रमुख चौराहों पर लगे रहते ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने में सहयोग करते है:रविकांत आर्य

अयोध्या। केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल के अध्यक्षता में केंद्रीय शक्ति वाहिनी एवं महिला शक्ति वाहिनी की बैठक स्थानीय लल्ली देवी गेस्ट हाउस रामलीला मैदान टकसाल में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि हमेशा की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा और रामलीला का पर्व पूरी जिम्मेदारी के साथ संपन्न करना है जिसमें शक्ति वाहिनी की प्रमुख भूमिका रहती है। आप सभी लोग पूरी तन्मयता से पर्व की तैयारी में जुट जाएं। केंद्रीय शक्ति वाहिनी के प्रमुख रविकांत आर्य ने बताया कि शक्ति वाहिनी के कार्यकर्ता प्रमुख चौराहों पर लगे रहते हैं जहां पर वह ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने में सहयोग करते हैं। इसके अलावा कुछ टीम में मेला क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहती हैं तथा अवांछनीय तत्वों पर निगाह रखती हैं। केंद्रीय शक्ति वाहिनी के कार्यकर्ता जीआईसी की नंबरिंग व्यवस्था में तथा विसर्जन घाट पर अंतिम मूर्ति तक अपने कर्तव्य में लगे रहेंगे।इस बार सभी पूजा पंडालो पारस शक्ति वाहिनी के कार्यकर्ताओं की ड्यूटी वालंटियर के रूप में लगाई जाएगी जिससे अपने-अपने पूजा पंडाल पर वह लोग भीड़ को नियंत्रित करेंगे तथा यातायात व्यवस्था में भी सहयोग प्रदान करेंगे। केंद्रीय महिला शक्ति वाहिनी की प्रभारी पूर्व पार्षद शकुंतला गौतम और रीना द्विवेदी ने कहा इस बार महिलाओं की पांच टीमें बनाकर उनको अलग-अलग पूजा पंडाल पर तैनात किया जाएगा। जिससे संपूर्ण मेला क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी निगाह रखी जा सके। शक्ति वाहिनी के पदाधिकारी नागेंद्र पांडे,मनोज तिवारी और पंकज सनाढ्य ने कहा कि शक्ति वाहिनी के लोग समर्पण भाव से दुर्गा पूजा एवं रामलीला के पर्व में अपना सहयोग प्रदान करते हैं। शक्ति वाहिनी के कार्यकर्ताओं तथा प्रशासन के बीच बेहतर संवाद और समन्वय की आवश्यकता प्रतीत होती है। केंद्रीय महिला शक्ति वाहिनी की काजल पाठक ने कहा कि महिलाओं के सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर प्रशासन के सहयोग से अवांछनीय तत्वों को पकड़वाने का काम भी शक्ति वाहिनी के कार्यकर्ता करेंगे। बैठक को केंद्रीय समिति के सहसंयोजक गगन जायसवाल पुलिस विभाग के समन्वयक के समन्वयक जे एन चतुर्वेदी, जनार्दन पांडे बबलू, संजय श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन अतुल सिंह ने किया।बैठक में प्रमुख रूप से महिला शक्ति वाहिनी की सुनीता श्रीवास्तव, पायल जायसवाल तथा पुरुष शक्ति वाहिनी के आदित्य वर्मा,सुमित सिंह, संतोष तिवारी, सुनील टेकचंदानी, अश्वनी श्रीवास्तव, आशुतोष पांडे, अखिलेश सिंह, अनिल सिंह, अनूप गुप्ता, बृजेश शर्मा, पंकज सिंह,शिवमंगल, प्रियांशु पांडेय, हृदय राम वर्मा, चंद्र प्रकाश पांडे, अखिलेश पांडे, लव कुमार पांडेय, कपिल तिवारी, सोनू चौधरी और अमित कुमार साथ केंद्रीय समिति के राजू जायसवाल, अमित कनौजिया,बजरंगी साहू, सुनील मौर्य,विशाल गुप्ता, अवधेश अग्रहरि, अखिलेश वैश्य आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular