Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeगौ संरक्षण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

गौ संरक्षण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य ने निराश्रित गोवंश के संरक्षण को लेकर दिए निर्देश

महोबा। उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग लखनऊ के सदस्य राजेश सिंह सेंगर की अध्यक्षता में बुधवार को गौ संरक्षण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सदस्य ने जिले के समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशाषी अधिकारी को निराश्रित गोवंशों को गो आश्रय स्थलों में तत्काल संरक्षित करने के निर्देश दिए गए साथ ही गोवंश को सर्दी से बचाए जाने के समुचित उपाय किए जाने पर भी जोर दिया।

गौ सेवा आयोग सदस्य ने गौशालाओं में चिकित्सा कक्ष का निर्माण कराया जाए और गोवंशों को सर्दी से बचाव के समुचित उपाय किये जाये के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवंशो को हरा चारा एवं पोषक राशन भूसा के साथ मिलाकर नियमित रूप से दिया जाये। समस्त पशु चिकित्साधिकारी गो आश्रय स्थलों का नियमित रूप से भ्रमण करते हुए बीमार एवं असक्त गोवंशो की चिकित्सा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत को निर्देशत किया गया कि जनपद में निराश्रित समस्त गोवशो को गो आश्रय स्थलों में तत्काल संरक्षित कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

सदस्य ने केयर टेकरों के रात्रि विश्राम के लिए केयर टेकर कक्ष का निर्माण कराया जाना की सलाह दी। उन्होंने पशुओं को चारा खिलाये जाने की समय सारणी का निर्धारण कर गौशाला में चस्पा कराये जाने के निर्देश दिए। समस्त गो आश्रय स्थलों को सीसीटीबी कैमरा से अच्छादित किया जाए जो सम्पूर्ण गौशाला को कवर करता हो। बैठक का संचालन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रंजन सिंह ने किया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी के अलावा जिले के समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular