Saturday, May 9, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshKanpurनिजीकरण के विरोध में गोविंद नगर जोन पांच में बैठक

निजीकरण के विरोध में गोविंद नगर जोन पांच में बैठक

कानपुर संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के तत्वाधान में निजीकरण के विरोध में आज जोनल कार्यालय जोन 5 गोविंद नगर में सैकड़ों कर्मचारियों की बैठक हुई जिसमें समस्त कर्मचारियों से दिनांक 11 मई 2026 से 13 मई 2026 तक काला फीता बांधकर विरोध कर नगर निगम प्रशासन का ध्यान आकर्षण करना एवं 14 मई 26 को 12:00 से मोतीझील में आम सभा में भारी संख्या में पहुंचने का आवाहन किया गया।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अभी तक सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा मानव बल आपूर्ति के माध्यम से आउटसोर्स सफाई कर्मचारी से कार्य लिया जाता था अब नगर आयुक्त द्वारा सेवा प्रोवाइडर कंपनी से ई टेंडर के माध्यम से कार्य करना चाहते हैं जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा गठित उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम बोर्ड से मिलने वाले लाभ से वंचित रहना पड़ेगा, हमारी मांग है कि जी पोर्टल के माध्यम से टेंडर कराया जाए जिस भी कंपनी को कार्य मिलता है वह आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों के वेतन वृद्धि इपीएफ, ईएसआई एवं सेवा सुरक्षा आदि व्यवस्था की गारंटी सुनिश्चित करें। अन्यथा आगामी होने वाली आमसभा में एक बड़े आंदोलन की घोषणा करने के लिए दिवस होना पड़ेगा।

कर्मचारी नेता रमाकांत मिश्र ने कहा जी हम आज भी जनहित में किसी तरह के आंदोलन के पक्षधर नहीं है लेकिन नगर निगम द्वारा निरंतर हम लोगों के मांगों की अनदेखी किया जा रहा है। कर्मचारियों का शोषण आए दिन आउटसोर्स कर्मचारी को सेवा से बाहर करने का कार्य किया जा रहा है जिससे आम कर्मचारियों में भीषण रोष है इस संबंध में जनप्रतिनिधियों को भी ज्ञापन दिया जा चुका है, उनसे भी अनुरोध किया है कि निजीकरण के प्रकरण में हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने का कष्ट करें।

प्रदेश के किसी भी नगर निगम में सेवा प्रोवाइडर कंपनी के माध्यम से काम नहीं कराया जा रहा है तो कानपुर में ही यह व्यवस्था क्यों थोपी जा रही है जिसे हम लोग निरंतर विरोध कर रहे हैं और करते भी रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से जयपाल सिंह, रमाकांत मिश्रा, हरिओम वाल्मीकि, विनोद रावत, अजीत बाघमार, मुकेश वाल्मीकि, नीलू निगम, उस्मान अली शाह, मुन्ना हजारिया, मनी लाल भारती, धीरज गुप्ता, कमरुद्दीन, अखिलेश सिंह, रामगोपाल चौधरी, नरेश, नरेंद्र खन्ना, कृष्णा बालक आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular