डीएम कार्यालय मे आबकारी दुकानों की ई लाटरी को लेकर हुई बैठक

0
376
अम्बेडकरनगर जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में आबकारी दुकानों को ई लॉटरी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने के लिए तैयारी बैठक आयोजित की गई। इस हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट, तथा पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला आबकारी अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया की ई लॉटरी पूर्णतः पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराई जाएगी। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि ड्यूटी पर लगाए गए समस्त अधिकारी पूर्ण मनोयोग से ई लॉटरी संपन्न कराना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे, उप जिलाधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here