गोरखपुर । 15 जनवरी को बहुजन समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को नगर पंचायत सहजनवा वार्ड 1 जिगिना में बैठक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी सुरेश कुमार गौतम ने कहा कि बहन जी का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में सत्यम लान गोरखपुर में मंडल स्तरीय रूप में मनाया जायेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष। विमलकांत गौतम ने किया है। इस दौरान विजय कुमार,अशोक कुमार,सुशील कुमार,अजय कुमार,अरविंद सिंह,रामसुमेर मौर्या,परमेश्वर शर्मा उर्फ छोटू,दिलीप कुमार भारती,पार्वती देवी सहित। अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।





