Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarquee26योजनाएं चलाकर बहन मायावती ने किया सर्वसमाज का हित, मंडल कमीशन की...

26योजनाएं चलाकर बहन मायावती ने किया सर्वसमाज का हित, मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू कराई – सुरेश कमल

उ प्र में कानून का राज कायम किया,बहन मायावती जी ने शेर और बकरी को एक घाट पर पानी पिलाया

मिशन-2027के लिए बहुजन समाज पार्टी की बैठकों का क्रम जारी है। मंगलवार को जिले की चार विधानसभाओं में आधा दर्जन कार्यकर्ता बैठकें आयोजित की गईं। संग्रामपुर विकास खंड में दो बैठकों को बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश कमल और उपाध्यक्ष बबलू पांडेय ने भी सम्बोधित किया। जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश में भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप शासन व्यवस्था की स्थापना कर सर्वसमाज के हितों को सुरक्षित रखना चाहती है। उत्तर प्रदेश में चार बार की बहन सुश्री मायावती की सरकार में उत्तर प्रदेश में कानून का राज कायम रहा और सर्वसमाज की भलाई के काम किए।बहन मायावती जी ने 26योजनाएं चलाकर सर्वसमाज का हित किया।

जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस, सपा और भाजपा को निशाने पर लिया और कहा कि सभी दल जातिवादी और आरक्षण विरोधी हैं। जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के जीवन संघर्षं,गोल मेज सम्मेलन,साइमन कमीशन के आगमन ,देश को आजादी मिलने के बाद भारतीय संविधान के निर्माण और पिछड़ी जातियों के लिए गठित काका कालेलकर आयोग और मंडल आयोग के समय की राजनीतिक घटनाओं का उल्लेख किया और कहा कि 1989में अल्पमत हुई वी पी सिंह सरकार को सशर्त समर्थन देकर मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू कराई और बाबा साहब डॉ अम्बेडकर को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मिला। बसपा गैरबराबरी वाली सामाजिक व्यवस्था को समाप्त कर समता, समानता, बन्धुत्व और न्याय पर आधारित लोक कल्याणकारी राजनीति का माहौल स्थापित करने के लिए संघर्षरत रहीं हैं।

सिद्धार्थ कनौजिया ने कहा कि डॉ अम्बेडकर ग्राम विकास योजना चलाकर बहन मायावती जी ने गांवों का कायाकल्प किया। कांशीराम शहरी आवास योजना के माध्यम से शहरों में फुटपाथ पर जिंदगी गुजारने वाले परिवारों को पक्के मकान दिए। जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय ने कहा कि सपा और भाजपा दोनों के शासन में अन्याय, अत्याचार और अपराध चरम सीमा पर रहा है।बहन मायावती जी के शासन में अपराधी और माफिया प्रदेश छोड़कर भाग गए थे।बहन मायावती जी ने शेर और बकरी को एक घाट पर पानी पिलाने का काम किया।

मंडौली और करनाईपुर गांव में बैठकों का संचालन विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध ने किया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान धर्मराज यादव ने की। बैठक में बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, वरिष्ठ समाजसेवी ओंकार नाथ शुक्ल, सेक्टर अध्यक्ष श्याम कुमार, संदीप कुमार मौर्य, राजेन्द्र सिंह,रामबरन मौर्य, गणेश प्रसाद यादव, राजकुमार, शिवराम,किसुन पाल,रामनेवाज कोरी, सिद्धार्थ कनौजिया, देवराज, सेक्टर अध्यक्ष शिव प्राण, चंद्र प्रकाश, पूर्णेन्दु कुमार आदि मौजूद रहे।

कपासी में हुई बसपा की बैठक

बहुजन समाज पार्टी की बैठक कपासी और लोहगंपुर में हुई। बैठक में बूथ कमेटियों को सर्वसमाज का संगठन मजबूत करने और पार्टी मूवमेंट की मजबूती को तन,मन,धन से योगदान की अपील की गई।

बैठक को मंडल प्रभारी शिवराम गौतम, बद्री प्रसाद प्रजापति, पूर्व जिला प्रभारी अरुण कुमार गौतम, विधानसभा अध्यक्ष धर्मराज कोरी, मनीराम गौतम, विधानसभा अध्यक्ष विजय प्रजापति, सेक्टर अध्यक्ष दिलीप कुमार,ओम प्रकाश,अजय कुमार, अशोक कुमार यादव , विधानसभा प्रभारी जितेन्द्र कुमार सरोज आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular