Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarगोली की तड़तड़ाहट से गूंजा मौरा पारा गांव आधी रात घर में...

गोली की तड़तड़ाहट से गूंजा मौरा पारा गांव आधी रात घर में घुसकर हमला

अम्बेडकरनगर जनपद के आहिरौली थाना क्षेत्र के मौरा पारा गांव में बीती रात करीब 1:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब गोली की तड़तड़ाहट से पूरा गांव गूंज उठा। आरोप है कि चार पहिया वाहन से पहुंचे आधा दर्जन लोगों ने एक घर पर धावा बोल दिया और जमकर उत्पात मचाया।पीड़ित परिवार द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, गांव के ही कुछ नामजद तथा दो अज्ञात व्यक्ति कार से पहुंचे और घर का दरवाजा तोड़ते हुए भीतर घुस गए। घर में घुसते ही हमलावरों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।घटना के समय घर में महिलाएं और बच्चे सो रहे थे। आरोप है कि उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

हमलावरों ने घर के दरवाजे समेत अन्य सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।गोली चलने और शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष ने थाने में नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।गांव में घटना के बाद से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular