Monday, May 4, 2026
spot_img
HomeSliderMathura News: यौन शोषण कर बनाता था अश्लील वीडियो... 7 से 12...

Mathura News: यौन शोषण कर बनाता था अश्लील वीडियो… 7 से 12 वर्ष की बच्चियां थीं पुजारी का टारगेट

टीम ने आवास से कई इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद किए थे। इनमें बच्चों के यौन उत्पीड़न के वीडियो व आपत्तिजनक सामग्री थी। सीबीआइ टीम आरोपित पुजारी श्याम बिहारी को हिरासत में लेकर चली गई थी।

मथुरा। 10 वर्ष से मंदिर का पुजारी बनकर रह रहे आरोपित श्याम बिहारी की और करतूतें पता करने रविवार को सीबीआई टीम ने गांव पहुंच साक्ष्य जुटाए। पता चला आरोपित श्याम बिहारी सात से 12 वर्ष की बच्चियों को ही शिकार बनाता था। वह बच्चियों को मंदिर में साफ-सफाई, प्रसादी वितरण आदि कार्य के लिए बुलाता था। उन्हें लालच देकर कमरे में लेकर जाता था। इसके बाद उनको पोर्न वीडियो दिखाकर यौन शोषण का शिकार बनाता था।

बताया जा रहा है कि कुछ बच्चियों ने घर में शिकायत भी की, लेकिन लोक-लज्जा के डर से घरवालों ने बच्चियों को चुप करा दिया। टीम उन बच्चियों के स्वजन को भी पुजारी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तैयार कर रही है। इस बीच, आरोपित से बरामद इलेक्ट्रानिक उपकरणों में गांव की चार और बच्चियों के फोटो नजर आए हैं। बाल कल्याण समिति जल्द ही पीड़ित बच्चियों को बुलाकर बयान दर्ज करने की कार्रवाई करेगी।

बच्चियों की तस्वीर इंटरनेट मीडिया की विभिन्न साइट पर अपलोड करता

आरोपित बच्चियों की तस्वीर इंटरनेट मीडिया की विभिन्न साइट पर अपलोड करता था। गूगल ने इन फोटो को उच्च जांच एजेंसियों को भेजी थी। सीबीआई ने 17 जून को मुकदमा दर्ज करके 19 जून को बाटी गांव में मंदिर के पुजारी श्याम बिहारी के आवास पर छापा मारा था। टीम ने आवास से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए थे। इनमें बच्चों के यौन उत्पीड़न के वीडियो व आपत्तिजनक सामग्री थी। सीबीआई टीम आरोपित पुजारी श्याम बिहारी को हिरासत में लेकर चली गई थी। शुक्रवार को बाल कल्याण समिति ने एक बेटी के बयान भी दर्ज किए थे।

सीबीआई की एक टीम मथुरा में ही

सीबीआई की एक टीम मथुरा में ही डेरा डाले हुए हैं। ग्रामीणों को अभी भी पुजारी की हरकतों पर भरोसा नहीं हो रहा है। वे खुलकर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि पीड़ित बच्चियों का रेस्क्यू करके जल्द ही उनके बयान दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। ये बयान प्रभावी कार्रवाई में सहायक साबित होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular