HomeNationalगणित के टीचर पर छात्रा के यौन उत्पीड़न का आरोप

गणित के टीचर पर छात्रा के यौन उत्पीड़न का आरोप

पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में एक गणित के शिक्षक पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को जारी एक बयान मैं बताया है की गणित के शिक्षक वर्तमान में कोचिंग सेंटर चलाते हैं जहां वह लड़की पढ़ती थी। आरोप है कि लंबे समय से वह उसके साथ दुष्कर्म करते थे। बुधवार शाम छात्रा ने अपने परिवार को यह जानकारी दी थी, जिसके बाद उसके मां-बाप और अन्य लोग कोचिंग सेंटर जा पहुंचे।

आरोप है कि शिक्षक को मारा पीटा गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच पड़ताल शुरू की और आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि फिलहाल उसके नाम का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है। एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। कई छात्रों ने शिक्षक के समर्थन में हंगामा भी खड़ा किया है। फिलहाल वह हिरासत में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular