Saturday, February 21, 2026
spot_img
Homekhushinagarभाजपा का सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रथम आगमन पर मथौली चेयरमैन...

भाजपा का सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रथम आगमन पर मथौली चेयरमैन का हुआ जोरदार स्वागत

अवधनामा संवाददाता

मथौली बाजार, कुशीनगर। भाजपा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के उपस्थिति में नगर पंचायत मथौली के अध्यक्ष नवरंग सिंह ने बुधवार को भाजपा का सदस्यता ग्रहण कर लिया। सदस्यता ग्रहण करने के बाद गुरुवार को नगर पंचायत मथौली में प्रथम आगमन पर जगह–जगह कार्यकर्ता व समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

स्वागत से अभिभूत नगर अध्यक्ष नवरंग सिंह ने कहा कि भाजपा देश कि एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गो के लोगों को एक साथ लेकर चलने का कार्य करती है। विना–भेदभाव विकास कार्यों को अमली जामा पहना रही है। भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति व विकास कार्यों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मजबूत नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ हूं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के दिशा–निर्देशों का ईमानदारी व निष्ठा के साथ पालन करूंगा। स्वागत के क्रम में हरपुर बरवा, अजीजनगर, पकड़ी मदरहां व नगर पंचायत मथौली के लोहेपार, हरिओम चौक, मुख्य बाजार कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने ढोल तासे के साथ फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मथौली मंडल अध्यक्ष अदालत प्रसाद, संजय सिंह मुन्ना, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, शिक्षक व्यासमूनी सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष सिंह, सभासद रविंद्र सैनी, प्रिंस जायसवाल, उमेश साहनी, प्रिंस मद्धेशिया, दुर्गेश सिंह, तेज प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, आकाश जायसवाल, रामधनी चौरसिया, दिनेश राव, महेंद्र सिंह, उमेश गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता व समर्थक शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular