HomeUttar Pradeshbandaमटौंध ने नागालैंड को फाइनल मुकाबले में 5 विकेट से कर जीती...

मटौंध ने नागालैंड को फाइनल मुकाबले में 5 विकेट से कर जीती ट्राफी

अवधनामा संवाददाता

बांदा। जय माँ भवानी क्रिकेट टूर्नामेन्ट ताला पँछा गौशाला, खैरादा, जिला में सीजन 2 फाइनल मुकाबला मटौध की टीम व नागालैंड के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए नागालैंड निर्धारित 16 ओवर में 80 रनों पर सिमट गई बल्लेबाजी में जीतु 25, मयंक 24, गेंदबाजी में जानी 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मटौध ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाजी में शनि 40 और राहुल 22 रनों की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच जानी चूने गये।मुख्य अतिथि के रूप में राहुल भइया बगिया वालें और धर्मेंद्र सिंह ने विजेता उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सत्येन्द्र सिंह मोती,रामू अजुबा, विनोद,राजु हरनाम, गोविंद, धर्मपाल, बृजेश, आशीष वर्मा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular