HomeMarqueeज़हरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मृत्यु

ज़हरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मृत्यु

जलालपुर। अम्बेडकरनगर। कटका थाना क्षेत्र के मुंडेहरा गांव में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से इलाज के दौरान मौत होगयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।घटना बुधवार देर शाम की है। मुंडेहरा निवासिनी सीता निषाद पत्नी राम शकल 25 वर्ष की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गयी और वह बदहवाश सी हो गयी। परिजनों ने उसे पहले गांव के पास एक चिकित्सक के यहां लेगये जहां होश में आने के बाद उस ने बताया कि उस ने सल्फास नामक जहरीला पदार्थ खा लिया है जिस के बाद परिजन उसे जलालपुर स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले गये जहां बुधवार रात उस की मौत होगयी। मृतका का तीन वर्ष पहले विवाह हुआ था और उस के कोई बच्चे नहीं थे पति दिल्ली रहता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। एसओ कटका प्रेमचंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्प्ष्ट हो पायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular