Friday, April 26, 2024
spot_img
HomeMarqueeशादी से एक दिन पहले दुल्हन ने किया यह काम,जिसे लोग रहे...

शादी से एक दिन पहले दुल्हन ने किया यह काम,जिसे लोग रहे गए दंग

join us- 9918956492—————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े——————- 
दिल्ली से सटे नोएडा में शादी से ठीक पहले दूल्हे को धोखा देकर दुल्हन लाखों का माल लेकर फरार हो गई। पूरा मामला ग्रेटर नोएडा का है। लुटेरी दुल्हन से पीड़ित लड़के वालों ने ग्रेटर नोएडा थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है की दूल्हा पक्ष की तरफ से शिकायत मिली है कि रुपये लेकर शादी से पहले दुल्हन समेत परिजन गायब हो गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के लड़पुरा गांव के रहने वाले अनिल की शादी दादरी के पुराना कटैहरा रोड निवासी युवती से तय हुई थी। 

दूल्हे के परिजन का कहना है कि शादी से पहले ही लड़की के परिवारवालों ने बता दिया था कि वे गरीब हैं और शादी का खर्च नहीं उठा पाएंगे। वहीं, इंसानियत दिखाते हुए लड़के वालों ने शादी का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ले ली थी। 

21 को हुई थी धूमधाम से सगाई

लड़का और लड़की पक्ष में सारी चीजें तय होने के बाद 27 नवंबर को शादी की तारीख का एलान किया गया था। 
27 नवंबर को शादी के चलते 21 नवंबर को सगाई हुई थी। शादी धूमधाम से करने की तैयारी के लिए दुल्हन के पिता को 6 लाख रुपये नकद लिए गए थे। इसके अलावा 10 तोले सोने और 25 तोला चांदी के आभूषण भी दिए।

लड़के पक्ष के लोगों का कहना है कि सगाई से तकरीबन सप्ताह भर पहले 15 नवंबर को दुल्हन का पिता कुछ लोगों के साथ उनके घर आया और शादी की तैयारियों के लिए दो लाख रुपये लेकर गया।  दूल्हे के परिजनों का कहना कि 27 नवंबर को शादी के चलते सभी रिश्तेदारों को कार्ड भी बंट चुके थे।

यूं लगा लड़के वालों को झटका

27 नवंबर के दिन शादी के चलते समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं थी। इस बीच 27 नवबर की सुबह बारातियों के खाने-पीने की व्यवस्था करने के लिए दुल्हन के घर गए, तो वहां ताला लटका मिला।

वहीं, पड़ोसियों से पूछताछ की तो जानकारी मिली कि दुल्हन पूरे परिवार के साथ सोमवार सुबह ही गाड़ी से सारा सामान लेकर चंपत हो गई है।

https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular