Friday, April 26, 2024
spot_img
HomeMarqueeराज बब्बर थाम सकते हैं भाजपा का दामन ?

राज बब्बर थाम सकते हैं भाजपा का दामन ?

राज बब्बर थाम सकते हैं भाजपा का दामन ?
प्रदेश अध्यक्ष का योगी और मोदी पर हमलावर न होना खड़ा कर रहा कई सवाल
गोरखपुर। हम किसी का किला ढहाने नहीं आये, हम योगी जी और मठ का सम्मान करते हैं। यह बातें लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान को गति देने के लिए गोरखपुर आये कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व फ़िल्म अभिनेता राज बब्बर ने कही। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के विपरीत भाजपा और सीएम योगी के प्रति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का नरम रुख अपने पीछे कई सवाल छोड़ गया। प्रदेश अध्यक्ष के जवाबों ने पूर्व कांग्रेसी और वर्तमान में डुमरियागंज के भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल की याद को ताज़ा कर दिया। भाजपा में जाने से पहले जगदम्बिका पाल ने भी कुछ ऐसी ही भाषा शैली का प्रयोग करना शुरू कर दिया था और अंततः वह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गये थे।
लोकसभा के इस उपचुनाव में जहां तमाम विपक्षी दल प्रदेश सरकार और भाजपा की नीतियों को लेकर हमलावर है वहीं कांग्रेस अध्यक्ष पूरी तरह प्रदेश सरकार पर हमलावर न होकर मात्र चुनाव प्रचार की औपचारिकता निभाते नज़र आये। गोरखपुर उपचुनाव में कांग्रेस की सम्भावना के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की यह योगी जी के खिलाफ चुनाव नही है ये केंद्र की नीतियों के खिलाफ चुनाव है । यहां चोर भाग रहा है और साहूकार जेल जा रहा है। वह चोर चोर कह कर चोर को भगाने का काम कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह रही की प्रदेश अध्यक्ष मोदी और योगी से जुड़े सवालों पर किनारा करते नज़र आये। वह चुनावी सवालों के जवाब देने के बजाय अभिनेत्री श्रीदेवी से जुड़े सवालों के जवाब देने में ज़्यादा मुखर नज़र आये।
मन्नवर रिज़वी की रिपोर्ट 
——————————————————————————-
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular