Saturday, April 27, 2024
spot_img
HomeMarqueeमुख्यमंत्री  ने अपर्णा यादव के कान्हा उपवन का किया भ्रमण

मुख्यमंत्री  ने अपर्णा यादव के कान्हा उपवन का किया भ्रमण

BRIJENDRA BAHADUR MAURYA
लखनऊ।सियासी दावपेच से परे शुक्रवार को  लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव के कान्हा उपवन गौशाळा में पहुँचे।गायो को गुड़ घास खिलाकर उपवन का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार 31 मार्च को मुख्यमंत्री आवास 5 केडी में CM बनने के बाद पहली बार जनता दरबार लगाया था। जनता दरबार में फरियादियों की फ़रियाद सुनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी की बहु अपर्णा यादव के कान्हा उपवन पहुँच पहुचे।मुख्यमंत्री ने कान्हा उपवन का अपने स्तर से निरीक्षण किया तथा
सीएम योगी ने गौशाला में सभी उपस्थिति गायों से मिलकर उन्हें घास और गुड़ खिलाया।सूबे के मुखिया आदित्यनाथ को गायो से विशेस प्रेम है।उन्होंने अपन सरकारी आवास पर भी गाये पाल रखी है।मौके परअपर्णा यादव के साथ मुलायम के बेटे प्रतीक यादव भी मौजूद थे। प्रतीक यादव कान्हा उपवन गौशाला के सरंक्षक है।
सीएम योगी के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण करने के दूसरे दिन अपर्णा यादव और प्रतीक यादव ने सीएम योगी से मिल कर कान्हा उपवन आने के लिए विशेस रूप से निमंत्रण दिया था।उपवन भ्रमण के दौरान अपर्णा यादव पुरे समय मुख्यमंत्री के साथ रही और कान्हा उपवन में गौ सेवा तथा सहायता के बारे में मुख्यमंत्री को बताती रही।
कई मंत्री भी उपवन में थे मौजूद:
सीएम योगी के साथ उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद कान्हा उपवन में मौजूद रहे।इसके साथ ही उपवन में नई राज्य सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।वहीँ ऐसा कहा जा रहा है कि, अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के बार बारआग्रह पर ही मुख्यमंत्री योगी उपवन पहुंचे हैं।
कैंट सीट पर प्रबल दावेदारी के बाद भी हारी थी अपर्णा यादव
विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान राजधानी की कैंट सीट पर समाजवादी पार्टी से अपर्णा यादव तथा कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई प्रो रीता बहुगुणा जोशी के बीच कांटे की टक्कर थी।अपर्णा यादव चुनाव प्रचार के बहुत पहले समय से कैंट विधानसभा में समाज सेवा में लगी रही थी।किंतु भाजपा के प्रचंड बहुमत में कैंट विधानसभा सीट भी भाजपा के खाते में चली गई। नव निर्वाचित मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से अपर्णा यादव तथा उनके पति प्रतीक यादव ने योगी के  मुख्यमंत्री बन्ने के दूसरे दिन ही जाकर मुलाकात की थी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular