Saturday, April 27, 2024
spot_img
HomeMarqueeमहामानव क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की 478 वीं जयंती पर क्षत्रिय समाज...

महामानव क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की 478 वीं जयंती पर क्षत्रिय समाज ने आन बान शान को बनाए रखने का संकल्प लिया

मथुरा। ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा-उत्तरभारत (रजि.) के तत्वाधान में आज महामानव क्षत्रिय शिरोमणी महाराणा प्रताप की 478वीं जयंती मयूर विहार स्थित महाराणा प्रताप पार्क स्थित प्रतिमा पर ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के अध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में माल्यार्पण व गुरुकुल महाविद्यालय आर्य के स्नातकों द्वारा हवन पूजन विधि विधान से किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व विधायक ठाकुर कुशल पाल सिंह ने उपस्थित क्षत्रियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज सभी क्षत्रिय संकल्प लें की ठाकुर समाज की आन बान शान में कमी नही आने देंगे।
ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा अध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज अगर हिंदुओं के शरीर पर जनेऊ और चाँद पर चोटी है तो वह महाराणा की देन है।
 वरिष्ठ उपाध्यक्ष भजन सिंह सिसौदिया ने कवित्र पाठ कर क्षत्रियों में जोश का संचार किया व सुरेन्द्र तोमर ने काव्य पाठ कर समाँ बाँधी।
साथ ही आज ठाकुर सुरेन्द्र तोमर को ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा का महासचिव,राजेंद्र सिंह जायस को मीडिया प्रभारी साथ ही यशपाल सिंह को संगठन मंत्री कुँवर नरेंद्र सिंह द्वारा नियुक्त किया गया।
और आगामी शरद ऋतु पर ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा द्वारा “मेवार दर्शन” हेतु बस की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया।
महाराणा जयंती के अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित चंद्रपाल सिंह जदौन,लोकमान सिंह,अतुल तोमर,जितेंद्र सिंह,अशोक प्रताप सिंह,अजयवीर सिसौदिया,शिव कुमार(टीटू तोमर) जगदीश सिंह राजावत,अनिरुध जादौन,ऋषि राज सिंह तरकर,बलदेव सिंह जादोन,सुरेन्द्र सिह सीकरवार,आर.पी सिंह राजावत,लोकेंद्र सिंह प्रधान,प्रवीण ठाकुर,करन ठाकुर,ठाकुर महावीर सिंह,राजाराम चौहान,पुरन सिंह चौहान,ठाकुर नरेश सिंह,अमित ठाकुर,ठाकुर धर्मवीर सिंह ,संजय सिंह परमार,जे.एस जाट,ओमप्रकाश गुर्जर,ठाकुर पद्म साई अडिंग,मुकेश यदुवंशी,तेजपाल सिंह प्रधान,ठाकुर पप्पन महोली आदि बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज से लोग उपस्थित रहे।
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular