Saturday, April 27, 2024
spot_img
HomeMarqueeएएफटी में स्थापित हुई न्याय की देवी, पत्रकारों को किया सम्मानित

एएफटी में स्थापित हुई न्याय की देवी, पत्रकारों को किया सम्मानित

JOIN US-9918956492————————————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े——————————– 
एएफटी में स्थापित हुई न्याय की देवी, पत्रकारों को किया सम्मानित
न्यायमूर्ति देवी प्रसाद सिंह हुए रिटायर्ड

लखनऊ। राजधानी के कैंट क्षेत्र में स्थित सशस्त्र बल अधिकरण (सेना कोर्ट) में गुरुवार को एक और अभूतपूर्व कार्य करते हुए न्याय की देवी की प्रतिमा का अनावरण, न्यायमूर्ति देवी प्रसाद सिंह के रिटायरमेंट तथा पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य द्वार के ठीक सामने न्याय की देवी की प्रतिमा की स्थापना लेफ्टिनेंट जनरल ज्ञान भूषण, न्यायमूर्ति डॉ एस बी एस सिंह, एयर मार्शल बी बी पी सिन्हा, प्रभारी निबंधक ले० कर्नल सीमित कुमार, उप निबंधक विंग कमांडर एस एन द्विवेदी तथा एएफटी बार के पदाधिकारियों द्वारा की गई। कार्यक्रम का आरम्भ स्वामी विवेकानंद को श्रद्धा सुमन अर्पित कर तथा मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर की गई। एएफटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ चेत नारायण सिंह, महामंत्री विजय कुमार पाण्डेय ने अधिवक्ताओं के साथ मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र तथा भगवद्गीता प्रदान कर सम्मानित किया। न्यायमूर्ति देवी प्रसाद सिंह ने न्याय के सम्बंध में उदाहरण देते हुए रामायण और महाभारत काल के प्रसंगों का व्याख्यान दिया।

तत्पश्चात् एएफटी बार द्वारा पत्रकारों को सम्मानित किया गया जिसमें आज अखबार से हरिंदर सिंह साहनी व नीरज तिवारी, राष्ट्रीय सहारा से गिरीश तिवारी, लोकमत समाचार से रंजीव ठाकुर, अवधनामा के बृजेन्द्र बहादुर मौर्य, दैनिक जागरण के निशांत कुमार यादव, एनबीटी के प्रांजुल श्रीवास्तव, ज़ी न्यूज के अनुभव शुक्ला, राष्ट्रीय स्वरूप से अविनाश शुक्ला, ईटीवी के आशीष कश्यप, एपीएन न्यूज के ताज मुहम्मद, आजाद आईना के दीपक मिश्रा, पत्रिका न्यूज के प्रशांत श्रीवास्तव, नेशनल वाइस से रोहित सिंह रमवापुरी, न्यूज टैंक से रोहित सिंह, इंडिया न्यूज़ के विजय मिश्रा, न्यूज इंडिया के पुनीत मोहन, लाइव टुडे के अवनीश कुमार, यूपी पत्रिका के पवन श्रीवास्तव, यूपी लाइव इंडिया के गणेश मिश्रा तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से राम कृष्ण वाजपेई प्रमुख रूप से शामिल रहे। राष्ट्र गान से कार्यक्रम का समापन किया गया।

https://www.youtube.com/watch?v=VRpNjJlLTY0&t=110s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular