JOIN US-9918956492———————————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े—————————-
राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र के ग्राम फूलचन्द्रखेडा में 1 दिसम्बर से चल रही श्रीमद्भागवद कथा का गुरूवार को सातवें दिन समापन किया गया। समापन के मौके पर अयोध्या धाम के कथावाचक अवधेन्द्र प्रपन्नाचार्य ने कलियुग की महिमा बताते हुये कहा कि अन्य युगों की अपेक्षा कलियुग मोक्ष प्राप्ति का सुगम मार्ग प्रदान करता है।
आज मनुष्य अपनें कर्तव्यों को भूलता जा रहा है। वह त्वरित लाभ की कामना से कर्म तो करता है किन्तु उसका आदि अन्त नही परखता। जिसके चलते वह दुखों की ओर अग्रसारित हो रहा है। उन्होनें बढ रहे अनाचार पर कटाक्ष करते हुये कहा कि यदि समय रहते मानव अपनें कर्म और विचारों से मलिनता दूर नही करता तो निश्चित रूप से वह पापी हो जायेगा। ग्रामीण लक्ष्मण,रामसागर आदि द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवद कथा का गुरूवार को भण्डारें एवं पुर्णाहुति के साथ समापन किया गया।
पंचदेव यादव की रिपोर्ट———————
——————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|