Saturday, February 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeमोबियस फाउंडेशन के द्वारा तमाम महिलाओं ने कराई नसबंदी

मोबियस फाउंडेशन के द्वारा तमाम महिलाओं ने कराई नसबंदी

लोटन सिद्धार्थनगर।जनसंख्या स्थिरता कार्यक्रम को बढ़वा देने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन में शुक्रवार को मोबियस फाउंडेशन के द्वारा जननी कॉट टीम के द्वारा नसबंदी कैम्प का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से क्षेत्र के 18 महिलाओं ने जनसंख्या नियंत्रण की स्थाई विधी को अपना कर प्रदेश के जनसंख्या नियंत्रण के अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जननी टीम के आये हुए सदस्य सर्जन डॉ. माया राम तथा जननी टीम के जिला प्रबंधक देवेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि हमारे जननी टीम में सभी प्रशिक्षित स्टाफ जैसे ओटी टेक्निशियन अंकुर कुमार, स्टाफ नर्स नंदिता एवं अमृता, काउंसलर प्रियंका ,लैब टेक्नीशियन सचिन परिवार नियोजन की सेवा देने के लिए प्रशिक्षित किये गये हैं और हम सिद्धार्थनगर के प्रत्येक ब्लॉक पर इसी प्रकार का शिविर का आयोजन करके लोगों को इसके प्रति जागरूक करके उन्हें मनपसंद सेवाओं को उपलब्ध करवाने का कार्य करते हैं। इस दौरान अधीक्षक डा0 अमित चौधरी, मनीष जायसवाल, डा0निसार अहमद, अजीज अहमद, वार्ड ब्वॉय सुधीर, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular