Monday, March 30, 2026
spot_img
HomeMarqueeमैट्रिक्स हेयर ट्रांसफॉमर्स प्रतियोगिता में मंसूर ने किया प्रथम स्थान प्राप्त

मैट्रिक्स हेयर ट्रांसफॉमर्स प्रतियोगिता में मंसूर ने किया प्रथम स्थान प्राप्त

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। मैट्रिक्स हेयर ट्रांसफॉमर्स प्रतियोगिता में जनपद के मंसूर ने नॉर्थ जोन में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा के बल पर जनपद को गौरवान्वित किया।
मैट्रिक्स इंडिया द्वारा मुम्बई मंे 19 सितम्बर को आयोजित प्रतियोगिता में सहारनपुर के कोर्ट रोड स्थित हसन सैलून के संचालक ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में देश से 38000 हेयर सैलून के प्रतिभागी पहुंचे और 61000 लोगों ने प्रतिभाग किया, जिसमें जनपद के मंसूर भी शामिल थे। प्रतियोगिता में टॉप 20 का सिलेक्शन हुआ, जिनमें मंसूर का नाम शामिल रहा। अगर नॉर्थ जोन की बात करें तो पूरे नॉर्थ जोन में इन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिसके बाद आज वह प्रथम बार सहारनपुर पहुंचे और उनका सैलून के सभी वर्करों एवं कंपनी के पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर मेट्रिक इंडिया का स्टाफ और स्थानीय कंपनी वितरक शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular