HomeLucknowडेंगू के डर के बीच मलेरिया की बढ़ी मार, लखनऊ मंडल में...

डेंगू के डर के बीच मलेरिया की बढ़ी मार, लखनऊ मंडल में 1,084 मामले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश और उमस के बीच मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। लखनऊ मंडल में इस साल 24 अगस्त तक मलेरिया के 1,084 मामले सामने आए हैं, जबकि डेंगू के 135 मरीज दर्ज किए गए हैं। यानी मंडल में डेंगू के मुकाबले मलेरिया का असर कहीं ज्यादा देखने को मिल रहा है।

मलेरिया के मामलों में सीतापुर सबसे आगे है, जहां 563 मरीज मिले हैं। इसके बाद हरदोई में 219 और लखनऊ में 212 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं डेंगू के सबसे ज्यादा 98 मरीज अकेले लखनऊ में सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में बुखार को हल्के में न लें और समय पर जांच कराएं। मंडल में मौसमी बीमारियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को भी सतर्क रखा गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular